
सिवनी। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ सुआखेडा वाटर प्लांट का जायजा लिया। आज विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी मे जल संकट को लेकर जल संसाधन विभाग के सीई अशोक डहेरिया एवं विभागीय अधिकारियों के साथ सुआखेडा वाटर प्लांट का जायजा लिया। इस दौरान सीई अशोक डहेरिया ने कहा कि वर्तमान मे एल एन टी के इंटकवेल के माध्यम से एक दिन के अंतराल मे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी और माचागोरा डेम से सुआखेडा पानी लाने के लिए तकनीकी तैयारियां प्रारंभ है एक सप्ताह बाद डेम से पानी प्राप्त हो जाएगा जिससे आगामी माहो मे पेयजल की समस्या नही होगी।
