उधार के रुपये न देने पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी

ग्वालियर: डबरा सिटी थाना क्षेत्र में उधार के रुपये को लेकर हुए विवाद में दो लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। घटना 11 अगस्त 2026 की शाम 7.30 बजे रामगढ़ कलारी के पास डबरा की है।पुलिस के अनुसार फरियादी धर्मेन्द्र जाटव पुत्र मंगल सिंह जाटव, उम्र 40 वर्ष, निवासी जेल रोड, डबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार बाओ जाटव और कलुआ जाटव, दोनों निवासी डबरा, ने उसके साथ उधार के रुपये न देने की बात को लेकर विवाद किया।

आरोपियों ने उसके साथ मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।डबरा सिटी थाना पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 430/26 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम किया गया है। मामले की विवेचना सउनि रामहेत सिंह कर रहे हैं।

Next Post

"हत्यारे पति को आजीवन कारावास

Thu Aug 13 , 2026
बागली: बुधवार को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा पत्नि की हत्या के मामले में मुन्नाला पिता गणपत निवासी कोथमीर को धारा 302 भादवि में सश्रम आजीवन कारावास व 5000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। घटना थाना उदयनगर के ग्राम कोथमीर की है दिनांक 03.01.2024 को रात्रि में मुन्नालाल द्वारा […]

You May Like

मनोरंजन