रतलाम: पुलिस ने 3 जिलों में चैन स्नेचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह पकड़ा हैं। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया माल भी पुलिस ने जब्त किया है।एसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पिछले वर्ष 5 फरवरी को जावरा, 6 फरवरी को ताल, आलोट तथा बडोद जिला आगर एवं 7 फरवरी को सुसनेर जिला आगर व जीरापुर जिला राजगढ में महिलाओ के गले से मंगलसुत्र व पर्स व मोबाईल छीनने की घटना में तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काले कलर की पल्सर से अंजाम दिया था। मामले की पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया। एएसपी विवेक कुमार व एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में विभिन्न थानों, सायबर सेल, सीसीटीवी की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे ट्रैक किए गए।
टीम ने लगातार अलग अलग जिलों में जाकर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों का रूट ट्रैक किया। चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरी तूरसिंह डावर थाना प्रभारी ताल, स्वराज डाबी थाना बडावदा, अमित कोरी प्रभारी सायबर सेल, उनि कुलदीप देथलिया थाना आईए जावरा, शिवेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी सरसी, राजा तिवारी, कुलदीप डाबी चौकी हाटपिपलिया थाना बडावदा, सउनि पंकज भम्भोरिया, प्रआर मनमोहन शर्मा सायबर सेल, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी सायबर सेल, आर विपुल भावसार सायबर सेल, बाबुलाल थाना आलोट, शुभम सिंह ताल, महिपालसिंह, देवेन्द्र डोडिया, पारस चावला, राहुल, नीलेश शर्मा, देवेन्द्र कायस्थ, मनीष शर्मा, पवन, थाना जावरा शहर से आर सुरेन्द्रपालसिंह, नारायणसिंह, अभय चौहान, जीवन विश्वकर्मा, थाना माणकचौक रणवीरसिंह, थाना आलोट से दीपक पाटीदार, अंकित काला, प्रआर शांतीलाल डिंडोर, आर शिवकुमार जाट की विशेष भुमिका रही। एसपी ने बताया कि सराहनीय योगदान के लिए पुलिसकर्मियों को पुरूस्कृत किया जावेगा।
आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ
सीसीटीवी में दिखे आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से सर्कुलेट किए गए। सायबर सेल टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना तंत्र के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर आरोपी विजय पिता मुकेश डिण्डोरिया ( 21) निवासी गोरेगांव वास्तु विहार कालोनी,रातीबड जिला भोपाल, राजा खान पिता आशिक खान (23) नेहरु नगर कोटरा भोपाल, लक्की पिता मृदुन (23 ) न्यू अम्बेडकर नगर बंजली, कोलार जिला भोपाल, मयंक पिता सुनील कुमार (40० निवासी दानेश कुंज कोलार रोड भोपाल को गिरफ्तार कर चोरी का सामान जब्त किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है
