जन सेवा को प्राथमिकता दें: महेन्द्र

देवसर । ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित जनविश्वास अभियान ने संगठनात्मक सक्रियता के साथ जनसरोकार का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि एपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहना होगा। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, बबुआराम यादव, सरपंच अर्जुन यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री, रंगलाल प्रजापति रामाश्रय विश्वकर्मा की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्र वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल से गंगा साहू, संजय पाठक, वीरेंद्र शुक्ला, केशव शुक्ला एवं पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष दुर्गा यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

Next Post

पुल के अभाव में चारपाई में गर्भवती महिला, परिजन ले जा रहे अस्पताल

Sat Aug 8 , 2026
  रीवा, मऊगंज जिले की जनपद पंचायत हनुमना अंतर्गत ग्राम पंचायत खोढ़मानी का झखना टोला आज भी बदहाली की ऐसी जिंदगी जी रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने विकास के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी […]

You May Like