कोहली के किया अरूण जेटली स्टेडियम में अभ्यास

नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को अरूण जेटली स्टेडियम में अभ्यास किया।

आज यहां स्टेडियम में विराट कोहली ने बल्लेबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण का भी अभ्यास किया। वह 30 जनवरी से दो फरवरी तक यहां रेलवे के खिलाफ होने वाले आखिरी ग्रुप मैच में खेलेंगे। वह12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी मैच में खेलने जा रहे। इससे पहले उन्होंने 2012 में रणजी ट्रॉफी में खेला था।

उल्लेखनीय है कि गर्दन की चोट के कारण कोहली पिछले मैच में नहीं खेल पाये थे। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कोहली मुंबई स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पूर्व भारतीय खिलाड़ी और आरसीबी बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के साथ देखे गये हैं।

कोहली 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन मैचों की द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं।

Next Post

विकाराबाद-गया-विकाराबाद ट्रेन भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर जाएगी

Tue Jan 28 , 2025
भोपाल, 28 जनवरी (वार्ता) रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकाराबाद-गया-विकाराबाद कुंभ मेला विषेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर अपने गंतव्य तक जाएगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने […]

You May Like

Play sound