
जबलपुर। ओमती पुलिस ने क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले 2 सटोरिये भाईयों को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से नगदी 23 हजार रूपये, 4 मोबाईल जप्त किये गये है।
टीआई राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि सिविक सेन्टर के पास जबलपुर क्लब में मोबाईल फोन से सट्टा खिलाकर धन अर्जित कर रहे संजय अग्रवाल 58 वर्ष निवासी गली नम्बर 7 सदर थाना केन्ट को पकड़ा गया, जिसका मोबाईल फोन चेक किया गया, जिसके वाट्सअप चेट एवं काल पर अवैध रूप से सट्टा खिलाना पाया गया । आरोपी संजय अग्रवाल के कब्जे से तीन मोबाइल एवं अवैध रूप से सट्टा की रकम नगद 23 हजार जप्त किये गये। सट्टा के संबंध में पूछताछ पर अवैध सट्टा अपने भाई सुनील अग्रवाल के साथ मिलकर खेलना एवं खिलाना बताया जिसकी निशादेही पर सुनील अग्रवाल की तलाश सदर गली नम्बर 07 थाना केन्ट में गई जो अपने घर के बाहर भीड लगाये हुये सट्टा खिलाते हुये दिखा, पुलिस को देखकर भीड मौके से भाग गई, आरोपी सुनील अग्रवाल 62 वर्ष निवासी गली नम्बर 07 सदर थाना कैन्ट को पकड़ा गया।
