तेंदूखेड़ा/दमोह:बुधवार की रात 10 बजे तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 मील से इमलीडोल जाने मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक की मौत हो जाने सहित आधा दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए. हादसे में तीन लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
घटना की सूचना लगते ही तेंदूखेड़ा से 108 वाहन के पायल नेपाल सिंह, डॉ बसंत चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां पर डाक्टरों द्वारा एक को मृतक घोषित कर दिया. जहां गुरुवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
