डिजिटल अरेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री के सभी जिलों में निर्देश

भोपाल, 08 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सामने आ रहे डिजिटल अरेस्ट के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जागरुकता फैलाने और ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि साइबर ठग, नागरिकों में दहशत फैलाने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। सरकार सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को निर्देशित कर रही है कि ऑनलाइन ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और साथ ही अपने जिलों में डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ तीव्रता से जागरूकता भी फैलाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जागरूकता लाने के उद्देश्य से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था कि डिजिटल अरेस्ट जैसा सरकार में कोई प्रावधान नहीं है। प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा हेतु सरकार और पुलिस प्रशासन भी निरंतर जागरूकता अभियान भी चला रहा है।

राज्य के ग्वालियर में दो दिन पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक इंस्पेक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे ठगों ने लगभग 71 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। ये मामला इंस्पेक्टर के बेटे की शिकायत पर पुलिस के सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु की।

Next Post

पटेल और यादव ने की विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा

Wed Jan 8 , 2025
भोपाल, 08 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां विभिन्न विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राजभवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु भी […]

You May Like