इंदौर: बुधवार सुबह पिपलियाहाना ब्रिज पर एक ट्रक हादसे में मजदूर की मौत हो गई जो कि दूसरा साथी घायल हो गया। हादसे में एक दंपति बाल बाल बच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रिंग रोड स्थित पिपलियाहाना ब्रिज का है। हादसे में समीर पिता मुबारिक खान 40 साल निवासी अजमेर की मौत हो गई वही नानकराम पिता बलराम घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि सुबह 5 बजे भोपाल से इंदौर आ रहा है,एक ट्रक ब्रिज से टकररा गया। ट्रक की केबिन की छत पर पलग लगाकर सो रहे समीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि नानकराम को सर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे में समीर का जीजा नासिर और उसकी पत्नी बाल बाल बच गए।
