ग्राहक का इंतजार कर रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस

जबलपुर:शीतला माई मंदिर के पीछे सत्ता पान टपरा के पास शराब बेचने घूम रहे तस्कर को क्राइम ब्रांच व घमापुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उस समय दबोच लिया जब वे ग्राहक का इंतजार कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 117 पाव एवं 14 बोतल अंग्रेजी शराब व 132 पाव देशी शराब जप्त की गयी।

टीआई श्रीमति इंद्रा सिंह ने बताया कि शीतला माई मंदिर के पीछे सत्ता पान टपरा के पास अवैध शराब बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे रंजीत चक्रवर्ती को पकड़ लिया। बोरियों एवं कार्टून में कुल कीमती लगभग 15 हजार रूपये की शराब रखी मिली जिसे जप्त करते हुये फरार आरोपी रंजीत चक्रवर्ती के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

डंपर ने ली चाचा की जान, भतीजा घायल

Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में बेलगाम डंपर की डंपर टक्कर घायल चाचा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि भतीजा घायल है जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि कुंवर लाल पटेल पिता बलराम पटेल निवासी टिकरिया का मोटर साइकिल से भतीजे को साथ […]

You May Like