अहमदाबाद, 09 जुलाई (वार्ता) स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 10 जुलाई को खुलेगा।
कंपनी की ओर से बुधवार को यहां जारी बयान में कहा है कि स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड का आईपीओ 10 जुलाई गुरुवार को खुलेगा और बिड/ऑफर सोमवार, 14 जुलाई को बंद होगा। एंकर निवेशक बोली तिथि बुधवार, नौ जुलाई को खुलेगी और बंद होगी। प्रति इक्विटी शेयर (10 रुपये अंकित मूल्य) का प्राइस बैंड 387 से 407 रुपये के बीच तय किया गया है। पात्र कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से में बोली लगाने पर प्रति शेयर 37 रुपये की छूट दी जा रही है। न्यूनतम 36 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 36 के गुणकों में आवेदन किया जा सकता है।
कुल ऑफर साइज में कंपनी द्वारा 445 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और कुछ मौजूदा शेयरधारकों (“विक्रेता शेयरधारकों”) द्वारा 33,79,740 इक्विटी शेयरों तक का बिक्री के लिए प्रस्ताव (“ऑफ़र फ़ॉर सेल”) शामिल है। इस निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/प्रीपेमेंट/रिडेम्पशन के लिए 114 करोड़ रुपये तक, नए सेंटर्स में फिट-आउट्स के लिए पूंजीगत व्यय और उन सेंटर के लिए सुरक्षा जमा के लिए लगभग 2.26 अरब रुपये तक और शेष राशि को सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जायेगा।
