भिंड में मिहोनी के जंगल में भीषण आग, गांव तक पहुंची लपटें

भिंड: जिले के मिहोनी क्षेत्र के जंगल में भीषण आग लग गई है। आग ने बीहड़ के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें गांव के नजदीक तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अमला के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं।
तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में जंगल के बड़े हिस्से में धुआं और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग गांव के नजदीक पहुंचने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और पेड़ों की टहनियों, मिट्टी तथा पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने की सूचना तत्काल प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन बड़ी देर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। बीहड़ क्षेत्र में सूखी झाड़ियां और घास अधिक होने के कारण आग लगातार फैलती रही। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो यह और बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। आग से वन संपदा और वन्यजीवों को भी खतरा बढ़ गया है।

Next Post

मनोज तिवारी ने मल्होत्रा को दी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बनने पर बधाई

Thu May 28 , 2026
नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जतायी है कि पार्टी उनके नेतृत्व […]

You May Like