नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जतायी है कि पार्टी उनके नेतृत्व में नयी ऊंचाइयों को छुएगी। श्री तिवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर श्री मल्होत्रा को बधाई देते हुए लिखा, “भाई हर्ष मल्होत्रा जी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। मेरी दिली कामना है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा और भी नई ऊंचाइयों को छुए। भाई वीरेंद्र सचदेवा जी को उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई।”
Next Post
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की
Thu May 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए पांच नामों की अनुशंसा भेजी है। कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, […]

You May Like
-
6 months ago
61लीटर अवैध शराब परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार
-
10 months ago
पुजारी को धमकाया, सकल हिंदू कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
-
11 months ago
रेपिडो से आए चोर, ले उड़े स्कोडा रैपिड कार
