
खंडवा। मंडी में कृषि उपज विक्रय करने वाले किसानों के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। वरिष्ठालय के निर्देशानुसार प्रवेश पर्ची जारी करते समय पोर्टल पर आधार नंबर दर्ज करने की व्यवस्था लागू की गई है। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल बेचने के लिए मंडी आते समय आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं और प्रवेश पर्ची बनवाते समय मंडी कर्मचारियों को आधार उपलब्ध कराएं।
