विदिशा:पुरातत्व धरोहरों के संरक्षण के लिए काम कर रहे राष्ट्रीय स्तर के संगठन इंटक के विदिशा के पदाधिकारी द्वारा विरासत के रूप में देखी जा रहे रंगई स्थित बेतवा नदी के पुराने पुल की जीर्ण क्षीण हालत और वहां उग आई झाड़ियां को हटाने, उसकी साफ सफाई करने के लिए श्रमदान किया गया, इंटेक्स के पदाधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि यह पुल तकरीबन 200 साल पहले यहां के तत्कालीन जागीरदार द्वारा बनवाया गया था।
उन पर सिंधिया रियासत द्वारा दो कोढी का जुर्माना किया गया था। उन्होंने वह जुर्माना न भरते हुए इस पुल का निर्माण कराया। जो दो सदी तक यातायात के लिए प्रमुख साधन रहा। अब नया पुल बनने के बाद इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।इंटेक के पदाधिकारी ऋषि जालौरी ने बताया कि इस पुल को संरक्षित करने और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की जा रही है इंटेक्स के साथ-साथ कई अन्य सामाजिक संगठनों प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भी इसमें श्रमदान किया ।
