पंचांग 30 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 10 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल चर्तुदशी गुरूवासरे रात 8/18, चित्रा नक्षत्रे रात 1/36, वज्र योगे रात 8/37, गर करणे सू.उ. 5/32, सू.अ. 6/28, चन्द्रचार कन्या दिन 12/52 से तुला, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 30 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी. अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ होगा. उतावलेपन में लिये गये निर्णय हानिकारक हो सकते है. आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें. मित्र के सहयोग से उदासीनता दूर होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों का निर्वहन करना होगा. व्यवसाय में वृद्धि होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों की सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उतावलेपन में लिया गया निर्णय हानिकारक रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के व्यक्तित्व का विकास होगा. आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें.
—————————————————–
आज का भविष्य- गुरूवार 30 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सुन्दर, कुशल, दुबला, पतला, एवं लंबे कद का होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, लेखन, अध्ययन कार्य में सफलता मिलेगी, आय के एक से अधिक साधन रहेंगे, नौकरी में इनको अच्छी सफलता मिलेगी.
—————————————————–
मेष- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, परिश्रम अधिक, लाभ कम होगा, अज्ञात भय एवं चिन्ता दूर होगी, विरोधी पक्ष के कारण परेशानी होगी.
वृषभ- आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे हैं ,उसमें अच्छा लाभ होगा, शिक्षा के क्षेत्र मेंउन्नति होगी, संतान की समस्या का सरलता से समाधान होगा.
मिथुन- निजी संबंधों में चल रहा विवाद आपसी बातचीत से सुलझने का योग है, माता पिता के सहयोग से कार्यो में मदद मिलेगी, यश सम्मान मिलेगा.
कर्क- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है, आकस्मिक धन लाभ होगा, पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी, जहां तक बने यात्रा न करें.
सिंह- मित्रों से कहासुनी का मलाल रहेगा, कार्यस्थल पर व्यवस्था सुधारने परिश्रम करना पड़ेेगा, पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा, मान सम्मान प्राप्त होगा.
कन्या- युवाओं को अध्ययन के लिये दूर जाना पड़ सकता है, निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ेगी, किसी उत्सव में शामिल होने के अवसर मिलेगा.
तुला- साझेदारी में नई योजना की शुरूआत हो सकती है, प्रभावशाली लोगों, के संपर्क का लाभ मिलेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मानसिक खुशी होगी.
वृश्चिक- पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा, कारोबारी गठजोड़ लाभकारी हो सकता है, कार्यो में इच्छित सफलता मिलेगी, सामाजिक प्रतिष्ठा रहेगी.
धनु- परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं, सोच समझकर नया कार्य हाथ में लें, नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी.
मीन‘- एक से अधिक काम शुरू करने का मन बनेगा, रचनात्मक कार्यो में मौलिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा, धार्मिक कार्यो में यश मिलेगा.
कुम्भ- युवाओं को बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी, पारिवारिक जबावदारी आ सकती है, वास्ते सतर्कता बांछनीय है, रूके कार्यो में गति आयेगी.
मीन- नये समझौते कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे,नये मित्र बनेंगे, अनावश्यक विवाद को न बढ़ायें, किया गया प्रयास सफल होगा.
—————————————————–
व्यापार भविष्य-
वैशाख शुक्ल चर्तुदशी को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, रूई, कपास, सरसों, सूरजमुखी, मूॅगफली के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाईन, जावित्री के भाव में तेजी होगी. भाग्यांक 7278 है.
—————————————————–
