शहर में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी
इंदौर:रात को घड़ी की सुइयों ने जैसे ही 12 के अंक को छुआ हर ओर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के उद्घोष गूंज उठे. घंटे-घड़ियाल गूंजे और आरती की गई. शहर के यशोदा मंदिर सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में जन्म उत्सव मनाया गया. भगवान की आरती की गई और धनिया पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया.
वहीं भगवान के दर्शनों को भक्तों की कतारे लगी रही. कई मंदिरों में भगवान को झूला झुलाने के लिए श्रद्धाुल ललायित नजर आए. इसके पहले शुक्रवार रात शहर के बांके बिहारी और गोपाल मंदिर में और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन मनाया गया. यशोदा मंदिर खजूरी बाजार, जानकीनाथ मंदिर गोराकुंड, गोवर्धननाथ मंदिर, मल्हारगंज में विशेष आयोजन किए गए. भगवान की झांकी भी सजाई गई
