
भोपाल। टी टी नगर थाना पुलिस ने जल्द ही चोरी के एक मामले का खुलासा किया. बघेलखंड भवन के गोदाम से 6 गैस सिलेडंर, जिसमें 5 कमर्शियल और एक घरेलू सिलेण्डर के साथ ही एक तेल का डिब्बा, दो गैस भट्टी कुल मशरूका लगभग 40 हजार रूपये का बरामद किया गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को फरियादी डी.आर. (67) निवासी सोमिया इन्क्लेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई. फरियादी ने बताया कि मंगलवार को चौकीदार ने उन्हें मोबाइल फोन पर बताया कि बघेलखंड भवन के गोदाम का ताला टूटा हुआ है. फरियादी मौके पर पहुंचे और सामानों की जांच की. सामान चोरी के मामले की उन्होंने तुरंत ही पुलिस में शिकायत की.
पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी का सामान, जिसमें गैस भट्टी सहित सामान बेंचने की फिराक में खडा था. पुलिस के पहुंचने आरोपी मौके से फरार होने लगे, जिसे पकड़ा गया. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम मनस्वी गव्हाडे उर्फ अक्की उर्फ चाकलेट (21) निवासी तुलसी नगर का बताया. आरोपी ने गोदाम में रखे सामान की चोरी वारदात को स्वीकार किया, जिसे कोर्ट में भी पेश किया गया.
