आप के चार विधायक दिल्ली विधानसभा के वर्तमान सत्र की शेष कार्यवाही से निलंबित

नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा में हंगामा करने और सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के संजीव झा समेत चार विधायकों को वर्तमान सत्र की शेष बैठक से निलंबित कर दिया गया है।
अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन की कार्यवाही में निरंतर बाधा उत्पन्न करने और सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने के कारण विपक्ष के सदस्य सोम दत्त, जरनैल सिंह, संजीव झा तथा कुलदीप कुमार को इस सत्र की शेष बैठकों से सदन से निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय सदन की गरिमा, अनुशासन एवं अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से तथा दिल्ली विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के प्रावधानों के पूर्णतः अनुरूप लिया गया है।
श्री गुप्ता ने हंगामा करने वाले आप सदस्य कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह और संजीव झा को मार्शल के जरिए सदन से बाहर भी निकलवा दिया था।
इससे पहले भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने श्री झा के खिलाफ आरोप लगाते हुये कहा कि आप नेता ने अध्यक्ष पर सदन को मनमानी तरीके से चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अध्यक्ष से इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की।

Next Post

दिल्ली में तापमान में गिरावट, कड़ाके की ठंड का प्रकोप

Fri Jan 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तापमान में गिरावट आने एवं शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप रहा। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज दिल्ली में तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। विभाग के […]

You May Like