
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड ने आमजन की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को निराकारण के निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 93 आवेदन दिये। जिसमें 67 नये आवेदन हैं तथा 26 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जे, बीपीएल कार्ड, पात्रता पर्ची, आधार कार्ड बनवाने, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, लड़ाई-झगड़ा, समग्र आईडी, नामांतरण की नकल आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
