पहला पेपर रहा इजी, चेहरों पर दिखी मुस्कान

जबलपुर। एमपी बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी के पेपर से हो चुकी है। मंगलवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का था। जिसमें सभी परीक्षार्थियों के चेहरे पर परीक्षा केंद्रों से निकलते हुए मुस्कान दिखाई दी। जिसमें परीक्षार्थियों ने बताया कि बहुत ही सरल पेपर आया था, जिसमें उन लोगों ने सभी प्रश्नों के अच्छी तरह से जवाब दिए हैं। इसी प्रकार लोगों ने बताया कि अब दूसरे विषय के पेपर की तैयारी भी वह इसी तरह करेंगे जिससे वह आगे के सभी पेपर इसी तरह अच्छी तरह से दे सकें। सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों ने अपने अपने रोल नंबर के हिसाब से कमरा नंबर देखा, वहीं केंद्र में सभी विद्यार्थियों की चेकिंग भी गई, जिसके बाद कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति मे ऑनलाइन एप के माध्यम सें निगरानी रखते हुए पेपर हुआ। पुलिस थाने एवं परीक्षा केंद्रों में कलेक्टर प्रतिनिधि एवं केन्द्राध्यक्ष के आपसी समन्वय से सभी कार्य आसानी से शांतिपूर्वक सम्पादित किए गए।

99 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 208 छात्र अनुपस्थित

सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मिलाकर 99 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में बारहवीं कक्षा के कुल 16517 विद्यार्थी परीक्षा देने वाले हैं, लेकिन पहले ही अंग्रेजी विषय के पेपर में 16308 विद्यार्थी ही उपस्थित हुए जबकि 208 विद्यार्थी पेपर में अनुपस्थित थे।

उड़न दस्ता की रही पैनी नज़र

जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा अनुभाग स्तर, जिला स्तर तथा विकासखण्ड स्तर पर निरीक्षण दलों (फ्लाइंग स्क्वाड) का गठन किया है। अनुभाग स्तर पर गठित फ्लाइंग स्क्वाड की कमान संबंधित अनुभाग के एसडीएम को सौंपी गई है। वहीं, जिले में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिये जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया है। पहले दिन टीम ने परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया और संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों की जांच भी की। लेकिन कोई भी नकल प्रकरण जिले में सामने नहीं आया है।

Next Post

रिज बाजार, स्कूल की दुर्दशा पर कैंट पार्षद ने जताया विरोध 

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर। कैंट क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और कर प्रणाली में व्याप्त समस्याओं को लेकर कैंट पार्षद राजीत यादव ने छावनी परिषद जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर त्वरित सुधार की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि रिज बाजार कैंट माध्यमिक शाला को पूर्व में […]

You May Like