डीसीएम श्रीराम 375 करोड़ में खरीदेगी एचएससीएल को

नयी दिल्ली, (वार्ता) डीसीएम श्रीराम लिमिटेड 375 करोड़ रुपये में हिंदुस्तान स्पेशलिटी केमिकल्स लिमिटेड (एचएससीएल) का पूर्ण स्वामित्व हासिल करेगी।

कंपनी ने आज यहां कहा कि उसके निदेशक मंडल ने इसके लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है। यह कदम डीसीएम श्रीराम को एडवांस्ड मैटेरियल्स सेगमेंट में रणनीतिक विस्तार के लिए तैयार करता है, जो मौजूदा केमिकल पोर्टफोलियो के साथ तालमेल बिठाता है।

हिंदुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक गैर-सूचीबद्ध सहायक कंपनी एचएससीएल, गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया में एक आधुनिक उत्पादन सुविधा संचालित करती है। इसके उन्नत उत्पाद पोर्टफोलियो में लिक्विड एपॉक्सी रेजिन, हार्डनर, रिएक्टिव डिल्यूएंट्स, सॉल्वेंट कट्स और फ़ॉर्मूला रेजिन शामिल हैं, जो एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा और कंपोजिट जैसे उच्च-प्रदर्शन क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

 

Next Post

टेफाल के प्रीमियम कुकवेयर और स्मार्ट होम अप्लायंसेस का विस्तार

Fri Jun 13 , 2025
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) प्रीमियम कुकवेयर और होम अप्लायंसेज़ बनाने वाली कंपनी टेफाल ने वर्ष 2025-26 में 40 से अधिक नए उत्पाद लॉन्च करने की योजना के साथ गुरूवार को यहां भारत के लिए अपनी अब तक की सबसे व्यापक और नवाचार-प्रेरित प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का अनावरण किया। ग्रुप एसईबी […]

You May Like