इटारसी। देवी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 मई गुरुवार को सुबह 8 बजे गांधी मैदान से जयस्तंभ चौक तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। मैराथन दौड़ अहिल्याबाई होलकर को समर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के विभिन्न खेल संगठन, सामाजिक संगठन सहित अन्य मौजूद रहे। विशेष यह रहा कि गांधी मैदान पर क्रिकेट सीखने आए खिलाड़ी भी लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर को सम्मान देने मैराथन में शामिल हो गए। मैराथन में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना भी शामिल रहे।
अहिल्या माता की जयंती पर मैराथन दौड़, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
