ग्रेटर नोएडा में आंधी बारिश की घटना में दो किशोर घायल

ग्रेटर नोएडा पश्चिम (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर स्थित ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को आए तेज आंधी-बारिश के दौरान एक साइन बोर्ड एवं ईटें गिरने से दो किशोर घायल हो गये।

पुलिस ने आज बताया कि घायल किशोर गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू, गौर सिटी का निवासी है। वह अपने घर से सामान खरीदने के लिए सिटी प्लाजा आया हुआ था। इसी दौरान अचानक तेज हवा और बारिश शुरू हो गई, तभी प्लाजा में लगा एक बड़ा साइन बोर्ड उखड़कर नीचे आ गिरा। बोर्ड युवक के पैर के पास गिरा, जिससे उसकी एड़ी में हल्की चोट आई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। पुलिस की जांच में युवक को मामूली चोट आई है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

इसी तरह नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र चोटपुर कॉलोनी में तेज आंधी-तूफान के कारण एक मकान की तीसरी मंजिल की दीवार पर रखी कुछ ईंटें अचानक नीचे गिर जाने से 15 वर्षीय एक किशोर घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को सिर में मामूली चोट आई है और उसकी हालत पूरी तरह सामान्य है।

सेक्टर-63 थाना पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Next Post

जांच: 12 लाख के लिए अपहरण, घायल को थाने के बाहर फेंक भागे थे बदमाश

Fri May 29 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत पौड़ी राजघाट से बदमाश किसान का अपहरण कर गोली मारकर उसे थाने के बाहर फेंक गए थे। जांच में यह बात सामने आई कि गेहूं खरीदी के 12 लाख रूपए बकाया होने पर वारदात को अंजाम दिया गया है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या […]

You May Like