
दमोह.बटियागढ विगत दिवस आए तेज आंधी-तूफान व प्रतिकूल मौसम के कारण बटियागढ़ वितरण केन्द्र अंतर्गत विद्युत वितरण तंत्र व्यापक रूप से प्रभावित हुआ.कई स्थानों पर पेड़ गिरने, विद्युत पोलों के क्षतिग्रस्त होने तथा लाइनों में व्यवधान उत्पन्न होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई.अधीक्षण अभियंता दमोह अमित चौहान व कार्यपालन अभियंता प्रवीण कुल्हारे द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर वितरण केंद्र बटियागढ़ में पदस्थ सहायक अभियंता संदीप पटैल को युद्धस्तर पर सुधार कार्य लगातार कर निर्वाध रूप से विधुत प्रदाय चालू करने हेतु निर्देशित किया.कंपनी उपभोक्ताओं के सहयोग व धैर्य के लिए आभार व्यक्त करती है.
