अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 जुलाई सोमवार को खुलेगा।
कंपनी की ओर से गुरुवार को यहां जारी बयान के अनुसार एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड दो रुपये के अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का आईपीओ सोमवार, 14 जुलाई को खुलेगा। एंकर निवेशक बोली की तारीख बोली/प्रस्ताव खुलने की तारीख से एक कार्य दिवस पहले शुक्रवार है। बोली/प्रस्ताव बंद होने की तारीख 16 जुलाई है। प्रस्ताव का मूल्य बैंड 540 रुपये प्रति इक्विटी शेयर से 570 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 26 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 26 इक्विटी शेयरों के गुणकों के लिए बोलियां लगाई जा सकती हैं।
प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव में विक्रय शेयरधारकों द्वारा 3395 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है, जिसमें गणेश संबसीवम द्वारा 350 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर के. रविंद्र चंद्रप्पा द्वारा 350 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर विरिडिटी टोन एलएलपी द्वारा 1325 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर, पोर्ट्समाउथ टेक्नोलॉजीज एलएलसी, मलय जे. बरुआ, रूपेश एन. किनेकर और सतीश शर्मा प्रत्येक द्वारा 320 करोड़ रूपये तक के इक्विटी शेयर; प्रकाश करियाबेतन द्वारा 80 करोड़ रूपये तक के इक्विटी शेयर और के. रामकृष्णन द्वारा 10 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर शामिल हैं।
प्रस्ताव में पात्र कर्मचारियों द्वारा सदस्यता के लिए दो रुपये के अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का 8.25 करोड़ रूपये तक का आरक्षण शामिल है। कर्मचारी आरक्षण भाग को छोड़कर, इस प्रस्ताव को ‘नेट ऑफर’ कहा जाएगा। कर्मचारी आरक्षण भाग में बोली लगाने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर 50 रुपये की छूट की पेशकश की जा रही है।
