
छिंदवाड़ा. थाना कुंडीपुरा के पातालेश्वर में नवविवाहिता के साथ मारपीट करने के बाद नवविवाहिता की हालत खराब हाने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि पातालेश्वर निवासी निहाल करोसिया ने एक वर्ष पूर्व सिवनी निवासी सोनिया करोसिया से प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था फिर दोनों के बीच में विवाद होने लगा. निहाल करोसिया अपनी पत्नी सोनिया पर चरित्र संदेह करने लगा था. मंगलवार की देर शाम भी चरित्र संदेह को लेकर निहाल करोसिया ने अपनी पत्नी से विवाद किया और उसके साथ मारपीट कर दी. मारपीट करने से सोनिया बेहोश हो गई. परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उक्त मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है जांच और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कुछ दिनों बाद से करने लगा था प्रताडि़त ००००००
मृतिका की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के दो-तीन महीने बाद से ही निहाल करोसिया द्वारा दहेज की मांग को लेकर सोनिया को परेशान किया जाने लगा था मां का दावा है कि दहेज को लेकर बेटी के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी और उसे मानसिक रूप से भी प्रताडि़त किया जाता था. सोनिया ने कई बार मायके पहुंचकर और फोन पर परिजनों को अपने साथ होने वाली प्रताडऩा की जानकारी दी थी परिजनों ने समझाइश देकर मामला शांत कराने का प्रयास भी किया,लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ.
