बालक एवं कन्या छात्रावास के वार्डन को कमिश्नर ने किया निलंबित

रीवा, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक 1 में संचालित कन्या एवं बालक छात्रावास के वार्डन को रीवा कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. मार्तण्ड क्र.1 रीवा मे संचालित छात्रावास मेस के भोजन में कीड़े पाये जाने एवं छात्रावास में अव्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतो की जांच जिला शिक्षा अधिकारी जिला रीवा द्वारा करायी गयी. जिसमे छात्रावास संचालन मे श्रीमती छाया मिश्रा मा.शि. (वार्डन कन्या छात्रावास) की घोर लापरवाही प्रथम दृष्टतया परिलक्षित हुई है. कलेक्टर जिला रीवा द्वारा श्रीमती छाया मिश्रा मा.शि. (वार्डन कन्या छात्रावास) के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव इस कार्यालय की ओर प्रेषित किय गया. जिसके बाद रीवा कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव श्रीमती छाया मिश्रा को निलंबित कर दिया और निलंबन अवधि में मुख्यालय डीईओ कार्यालय नियत किया गया है. वही दूरी तरफ कैलाश प्रसाद पाण्डेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्तण्ड क्रमांक 1 वार्डन बालक छात्रावास को भी जांच के बाद कार्यवाही के लिये कलेक्टर द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था. जिस पर कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए डीईओ कार्यालय में नियत किया है.

छात्रावास में अनियमितताएं मिलने पर प्रभारी अधीक्षक निलंबित

मऊगंज, 23 अक्टूबर, कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने प्रभारी छात्रावास अधीक्षक प्रभात कुमार रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उल्लेखनीय है कि राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह अनुसूचित जनजाति सीनियर बालक छात्रावास, पिपराही के आकस्मिक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर प्रभारी अधीक्षक को निलंबित किया गया है. निरीक्षण के दौरान दर्ज 42 विद्यार्थियों में से मात्र 2 उपस्थित मिले. छात्रावास में बिस्तरों की कमी, भोजन तैयार नहीं होने, रसोई में खराब खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का अभाव पाया गया. परिसर में अनधिकृत रूप से निजी ट्रैक्टर भी खड़ा मिला. निरीक्षण में पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. निलंबन अवधि में श्री रावत का मुख्यालय कार्यालय जिला संयोजक, अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग, मऊगंज निर्धारित किया गया है.

Next Post

मानसून विदा, बांध खाली; अक्टूबर में ही पानी के लिए तरस रहे शहरवासी

Fri Oct 23 , 2026
छिंदवाड़ा। मानसून विदा हो चुका है, लेकिन जिले के बांधों और जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं है। कम बारिश का असर अब शहर की पेयजल व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। हालात ऐसे हैं कि अक्टूबर माह में ही शहरवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर […]

You May Like