3 साल की बच्ची खून से लथपथ रोते हुए निकली बाहर, घर में मिली नानी की लाश; बेटी भी घायल

सतवास। पुनासा रोड स्थित पुनर्वास में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 3 साल की बच्ची खून से लथपथ कपड़ों में रोते हुए घर से बाहर आई। बच्ची को देखकर किरायेदार ने आसपास के लोगों को सूचना दी और इसके बाद 112 पर पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में 55 वर्षीय माया शर्मा का शव मिला, जबकि उनकी बेटी रानू घायल अवस्था में मिली। रानू को सतवास के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। बच्ची सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन, कन्नौद एसडीओपी आदित्य तिवारी और सतवास थाना प्रभारी आशीष पाल मौके पर पहुंचे। एएसपी सौम्या जैन ने बताया कि माया शर्मा का शव मिला है और उनकी बेटी घायल अवस्था में मिली थी। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। माया शर्मा के पति अशोक शर्मा का कई वर्ष पहले निधन हो चुका था। इसके बाद वह पुनर्वास रोड स्थित अपने मकान में अकेली रहती थीं। उनकी इकलौती बेटी रानू पति राकेश, निवासी उज्जैन, राखी के लिए मायके आई थी और मां के साथ रह रही थी। फिलहाल माया शर्मा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे क्या वजह है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Next Post

मुआवजा और मृत्यु प्रमाण पत्र के एवज में 47 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Thu Sep 10 , 2026
पन्नाा, मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने पन्ना में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जनवार (हल्का नंबर 20) में पदस्थ पटवारी संतोष कुमार चिकवा को 47,000 की रिश्वत लेते हुए जिला अस्पताल पन्ना के मुख्य गेट […]

You May Like