भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ी दो महान परंपराओं का स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक, प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया के प्रखर विचार, कृतित्व और अद्भुत व्यक्तित्व राष्ट्रसेवकों को मां भारती की सेवा के पथ पर निरंतर मार्गदर्शन देते रहेंगे। उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री ने उन्हें कोटि-कोटि नमन अर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रज्जू भैया का जीवन राष्ट्रनिर्माण, अनुशासन और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण है, जिससे पीढ़ियों को दिशा मिलती रहेगी।इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सतीत्व के प्रतीक चंदेरी जौहर दिवस पर भी महान वीरांगनाओं को कोटि-कोटि नमन किया।
उन्होंने कहा कि गौरवशाली संस्कृति और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाली वीरांगनाओं की यह गाथा इतिहास में सदैव स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रसेवा और नारी स्वाभिमान की ये दोनों परंपराएं समाज को त्याग, साहस और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देती है।
