पिपलिया में चोरों का तांडव, पत्थर बरसाए, एक घायल, लाखों की नकदी-जेवर चोरी

पिपलिया स्टेशन। पिपलिया नगर में बीती रात्रि चोरों ने ऐसा तांडव मचाया कि क्षेत्र में दहशत फैल गई। करीब 5 से 7 हथियारबंद बदमाशों के गिरोह ने अलग-अलग मोहल्लों में एक के बाद एक घरों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। चोरों ने जहां मौका मिला वहां ताले तोड़े, पत्थर बरसाए और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। उनके पत्थर फेंकने से एक व्यक्ति घायल हो गया। कई स्थानों पर चोरी का प्रयास असफल रहा, जबकि एक घर से चोर लाखों की नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। पूरे घटनाक्रम में चोरों के पास टामियां, सलिए, कटर मशीन और गुलेल जैसे उपकरण थे, जो सीसीटीवी में स्पष्ट नजर आए। सभी चोर युवा बताए जा रहे हैं।

Next Post

सिवनी हवाला लूट कांड की आरोपी पूजा पांडे की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

Fri Nov 28 , 2025
जबलपुर। कटनी से जालना (नागपुर) जा रही कार से हवाला के 2.96 करोड़ रूपये लूटने के मामले में एसडीओंपी पूजा पांडे की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई टल गई। दरअसल उक्त मामला जस्टिस ने जमानत पाने हाईकोर्ट की शरण ली है। जस्टिस देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ के लिये लगा […]

You May Like