बद्रीनाथ, केदारनाथ मन्दिर के साथ अन्य मन्दिरों के कपाट बन्द होने की तिथियों की घोषणा

चमोली 02 अक्टूबर (वार्ता) करोड़ों हिंदुओं की आस्था के पवित्र और देश के चार धामों में एक उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम सहित श्री केदारनाथ, द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर, तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथियां गुरुवार को घोषित की गयीं।

बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी, वेदपाठी ,पंचांग गणना पश्चात बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय करते हैं। बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बदरीनाथ धाम के रावल कपाट गुरुवार को बंद करने की तिथि घोषणा की गयी।

विजयदशमी के पावन पर्व के अवसर पर मन्दिर समिति और पंचांग गणना के अनुसार श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे तो वहीं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट 18 नवम्बर को ब्रह्म मुहूर्त में बंद होंगे।

उत्तराखंड रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत स्थित तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट छह नवम्बर को बंद होना निश्चित हुआ है। वहीं श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 25 नवम्बर को अपराह्न दो बजकर 56 मिनट पर छह माह के लिए बंद होना निश्चित हुआ हैं।

 

Next Post

पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन

Thu Oct 2 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विजयादशमी के अवसर पर सागर के पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े,पुलिस निरीक्षक सचिंद्र चौहान, कलेक्टर संदीप जी आर पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद […]

You May Like