योजना का नाम बदलकर बंद करने की साजिश

सीहोर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम और रोजगार की गारंटी का स्वरूप बदलने के विरोध में धरना प्रदर्शन तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क में किया गया.

इस अवसर पर विशेष अतिथि सहप्रभारी दिनेश मेघानी, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल उपस्थित रहे. पूर्व विधायक पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के अधिकारों और उत्तरदायित्वों को समाप्त करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने की साजिश कर रही है.

सह प्रभारी दिनेश मेघानी ने कहा कि इस योजना में राज्यों पर हिस्सेदारी का बोझ डालकर केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है. यह बदलाव करके केंद्र सरकार जनता के काम के कानूनी अधिकार को ही समाप्त करना चाहती है. अंत में आभार वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफरलाल ने व्यक्त किया. संचालन सुनील दुबे ने किया. इस अवसर पर राममूर्ति शर्मा, महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, रासिद खां, राजेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर, जाफर लाला, नईम नवाब, कमलसिंह चौहान, प्रीतम दयाल चौरसिया, ओम बाबा राठौर, राजेश भूरा यादव, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, राकेश वर्मा आदि उपस्थित थे.

 

 

Next Post

शीतलहर के चलते भिण्ड जिले में स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षाएं अब सुबह 9 बजे से

Mon Dec 22 , 2025
भिण्ड: जिले में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट किरोड़ी लाल मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार […]

You May Like