ग्वालियर: ग्वालियर चंबल में 9 अप्रैल तक आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर रहेगा। आज 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो रहा है। इस दौरान कई जिलों में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बदले मौसम ने गर्मी से निजात तो दी पर फसलों के नुकसान की चिंता बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम के साथ आज 7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। वहीं, हालिया सिस्टम के प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने तक की संभावना जताई गई है।
