भाजपा सरकार में नए खनन घोटाले का खुलासा : हुड्डा

चंडीगढ़, (वार्ता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अवैध खनन घोटाले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में हुए हज़ारो करोड़ के नए खनन घोटाले का खुलासा हुआ है।

श्री हुड्डा ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट और एफआईआर से खुलासा हुआ है कि नूंह स्थित अरावली पहाड़ियों हज़ारों टन पत्थर की अवैध निकासी हुई है। कुल मिलाकर इसके जरिए प्रदेश के राजस्व को लगभग 20 हजार करोड़ की चपत लगाई गई है। साथ ही पर्यावरण के साथ भी घातक स्तर पर खिलवाड़ हुआ है। बावजूद इसके बीजेपी सरकार पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठी है। क्योंकि ये पूरा खेल सरकार की मिलीभगत के जरिए ही खेला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। पिछले दिनों ही खुलासा हुआ था कि सरकार के संरक्षण में खनन माफिया नूंह के पास 22 अरब रुपए का पूरा का पूरा पहाड़ चट कर गया। यह वही इलाका है, जहां अवैध खनन की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान जा चुकी है। यहीं पर अवैध खनन माफिया ने एक डीएसपी तक की जान ले ली थी। बावजूद इसके आजतक किसी भी माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्पष्ट है कि यह अवैध खनन का पूरा धंधा सरकार के संरक्षण में चल रहा है। नूंह से पहले यमुना और डाडम में भी अवैध खनन का घोटाला उजागर हो चुका है। एनजीटी से लेकर कोर्ट और यहां तक कि भाजपा नेताओं ने माना है कि डाडम में हजारों करोड़ का खनन घोटाला हुआ है। आसमान छूती पहाड़ियों को पाताल में बदल दिया गया है। इस वजह से यहां पहाड़ के दरकने से आधा दर्जन मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी।

श्री हुड्डा ने कहा कि खनन माफिया ने यमुना में भी जमकर तबाही मचाई है। यमुना में इस क़द्र खनन किया कि उसकी धारा को ही बदल दिया। यमुना में अवैध खनन के चलते, साथ लगते इलाके में हमेशा बाढ़ का खतरा बना रहता है और कई बार यह इलाका भयंकर बाढ़ का सामना कर चुका है। सरकार के राजस्व से लेकर आम लोगों के जीवन पर अवैध खनन का बेहद नकारात्मक असर पड़ रहा है।

Next Post

देश में अब कुपोषण पर फोकस हो

Mon Jan 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भारत ने भूख के खिलाफ जंग लगभग जीत ली है. लेकिन अल्प पोषित और कुपोषित संख्या में कमी नहीं आ रही है. इसलिए अब केंद्र और राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कुपोषण की समस्या […]

You May Like

मनोरंजन