लालघाटी की टूटी सड़कों पर सफर जोखिम भरा,बढ़ी मुसीबत

भोपाल: लालघाटी क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ा है। यह क्षेत्र, जो एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ता है, गड्ढों, उखड़ी हुई सड़क और जलभराव का पर्याय बन गया है। आलम यह है कि यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं, और हर दिन स्थानीय यात्रियों को जान हथेली पर रखकर चलना पड़ता है। जिसमे ख़ास तौर पर दोपहिया और साइकिल से चलने वाले यात्री।

बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं और उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों के लिए संतुलन बनाए रखना बेहद मुश्किल हो जाता है, और अक्सर वे इन्हीं गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय अस्पताल के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि लालघाटी क्षेत्र से संबंधित सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है.

इस बदहाली का खामियाजा केवल दुर्घटनाओं तक ही सीमित नहीं है। सड़कों की खराब हालत के कारण वाहनों की टूट-फूट भी बढ़ गई है। आए दिन गाडिय़ों के टायर पंचर होना, सस्पेंशन का खराब होना और अन्य यांत्रिक खराबी आम बात हो गई है, जिससे वाहन मालिकों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा, ट्रैफिक जाम की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है। टूटी सड़कों के कारण वाहनों की गति धीमी हो जाती है, जिससे वाहनों की कतारें लग जाती हैं और यात्रियों को जाम में फंसे रहना पड़ता है।

Next Post

इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले, दोनों की हालत ठीक

Sat May 24 , 2025
इंदौर: शहर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इनमें से एक युवक की हाल ही में केरल की यात्रा की जानकारी सामने आई है. स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट कर दिया हैं, जहां उनकी स्थिति […]

You May Like