इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले, दोनों की हालत ठीक

इंदौर: शहर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इनमें से एक युवक की हाल ही में केरल की यात्रा की जानकारी सामने आई है. स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट कर दिया हैं, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीएस सैत्या ने नव भारत को बताया कि एक मरीज की उम्र 30 तथा दूसरे की 35 वर्ष है. दोनों को बुखार, सर्दी और खांसी जैसे हल्के लक्षण थे. उन्होंने प्राइवेट लैब में अपनी जांच कराई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के सैंपल दोबारा लेकर जांच के लिए भेजे हैं.

इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर निगरानी बनाए हुए है. ज्ञात हो कि इससे पहले अप्रैल माह में भी शहर में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इनमें एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल थीं. दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां महिला की किडनी और अन्य बीमारियों के चलते मृत्यु हो गई थी. इसके अलावा एक अन्य पॉजिटिव मरीज और मिला था. इस वर्ष अब तक इंदौर में पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं.

Next Post

डबरा में बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचला, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sat May 24 , 2025
ग्वालियर:डबरा में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया. इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है. दंपत्ति रिश्तेदार के यहां से अंतिम संस्कार कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान यूपी 93 बीई 9249 कार ने टक्टर […]

You May Like