बस खाई में गिरी,10 यात्री घायल, 4 गंभीर

नरसिंहपुर। गंगई से जबलपुर जाने वाली सिंह ट्रेवल्स की बस क्रमांक एम पी ए 0309 शाम के समय लौटते समय गंगई के समीप ही गाडरवारा तेंदूखेड़ा सड़क मार्ग पर दाने बाबा की पहाड़ी के समीप अज्ञात कंटेनर के द्वारा कट मार देने की स्थिति में बचाव के चलते बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार यात्रियों में से 10 को चोटें आई हैं। इनमें 4 को गंभीर चोटें आने की स्थिति में जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों में मट्ठूलाल पिता नर्मदा प्रसाद नोरिया वैजन्ती पति मेहबूब खान प्रेमवती पति स्व० केवल सिंह पटेल शीला बाई पति इमरत केवट यशवंत हरगोविंद लोधी सविता पति राकेश लोधी

मालती पति स्व. धनराज विश्वकर्मा खोम पिता लखन लाल केवट पार्वती बाई पति सोमपाल केवट प्रमुख रुप से शामिल हैं।

Next Post

भिवानी में खेल कॉलेज स्थापित किया जाए : चौधरी

Wed Mar 5 , 2025
भिवानी, (वार्ता) राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने हरियाणा के भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से संबद्ध एक खेल महाविद्यालय की स्थापना के लिए केन्द्रीय खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया को एक पत्र लिखा है। सुश्री चौधरी यहाँ जारी बयान में बताया कि हरियाणा ने खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया […]

You May Like

मनोरंजन