रक्तांचल-3 के कलाकारों ने की भगवान महाकाल की भस्मारती

उज्जैन। वेब सीरीज रक्तांचल-3 के हीरो-हीरोइन व अन्य कलाकार बुधवार को उज्जैन आए। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। फिल्म अभिनेता निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने अल सुबह बाबा महाकाल की भस्मारती की। उनके साथ लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत में सहायक सचिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन राय भी थे।

दरअसल रक्तांचल-3 की टीम अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर आई हुई थी। वहीं से सारे लोग यहां महाकाल के दर्शन करने व आशीर्वाद लेने आ गए। सभी कलाकारों ने दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर पूरी भस्मारती देखी। इसके बाद गर्भगृह के बाहर से दर्शन किए और नंदी महाराज का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने उज्जैन लोक समाचार से चर्चा में कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर वे बेहद भावुक हैं। इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद पाकर उन्हें अपार खुशी और आध्यात्मिक ऊर्जा मिली है।

Next Post

चिटनिस के प्रयासों से दो बड़ी सडक़ परियोजनाओं की सौगात, अनुपूरक बजट में हुई शामिल

Wed Jul 22 , 2026
बुरहानपुर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के बुरहानपुर प्रवास के दौरान विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई महत्वपूर्ण सडक़ विकास संबंधी घोषणाओं के क्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण ग्रामीण सडक़ परियोजनाओं को प्रदेश सरकार के […]

You May Like