पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में साइबर सेल ने की त्वरित कार्यवाही

नवभारत न्यूज

दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आम चौपरा निवासी एक उपाध्याय परिवार की महिला को हैदराबाद पुलिस के नाम से फ़र्ज़ी कॉल कर डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई. इसके बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और किसी से बात करना भी बंद कर दिया. परिजनों ने जैसे ही घटना की सूचना साइबर सेल दमोह को दी, तत्काल साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राकेश आठ्या व आरक्षक रोहित ने टीम के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट से मुक्त कराया.परिजनों को ऐसे फर्जी कॉल आदि के प्रति जागरूकता के संबंध जानकारी दी.

Next Post

संघ प्रमुख मोहन भागवत का संदेश: संघ के कार्यक्रमों से बनते है संस्कृति और संस्कार

Sat Jan 4 , 2025
इंदौर : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ के कार्यक्रम प्रदर्शन के लिए नहीं होते। इनसे जुड़कर मनुष्य की संस्कृति, स्वभाव और संस्कार बनते हैं। भागवत ने कहा कि इस आयोजन में जयघोष का प्रदर्शन इसलिए किया गया ताकि समाज इस जयघोष की जड़ को देख सके। राष्ट्र […]

You May Like