रीवा और मऊगंज के 1.29 लाख परिवारों को मिलेगा शुद्ध पानी

रीवा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार ठोस कार्य किए जा रहे हैं.इसी क्रम में रीवा संभाग में मध्यप्रदेश जल निगम की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, रीवा द्वारा संचालित रीवा समूह जल प्रदाय योजना ने महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है. लगभग 2319.43 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस योजना में जल शोधन संयंत्र तक रॉ वाटर पहुंचाया जा चुका है, जिससे परियोजना के आगामी चरणों में गति मिलने की स्थिति बनी है.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के मार्गदर्शन में क्रियान्वित इस योजना के माध्यम से रीवा जिले के 677 ग्रामों और मऊगंज जिले के 936 ग्रामों के कुल 1613 ग्रामों को जोड़ा जा रहा है. योजना के पूर्ण होने पर लगभग 1.29 लाख ग्रामीण परिवारों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों में लंबे समय से बनी जल समस्या का समाधान संभव होगा. जल शोधन संयंत्र तक रॉ वाटर की आपूर्ति सुनिश्चित होना परियोजना के क्रियान्वयन का एक महत्वपूर्ण चरण है. इसके बाद जल शोधन और वितरण नेटवर्क के माध्यम से घर-घर पेयजल आपूर्ति की दिशा में कार्य को और गति दी जाएगी. योजना में गुणवत्ता, निरंतरता और दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है.

Next Post

गुना में स्कॉर्पियो गैंग का तांडव: पुलिसकर्मी सहित 5 सूने घरों को बनाया निशाना

Sat Apr 4 , 2026
गुना: भगत सिंह कॉलोनी में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बीती रात एक साथ 5 घरों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी है। बदमाशों ने अशोकनगर जिले में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। खास बात यह है कि बदमाशों ने ऐसे घरों […]

You May Like