एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था में हुआ सुधार,आठ डीलरों ने शुरू की होम डिलेवरी

जबलपुर: जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। जिला प्रशासन की एलपीजी डीलरों के साथ लगातार हो रही बैठकों और संवाद के फलस्वरूप फिलहाल आठ डीलरों ने रसोई गैस सिलेंडरों की शत-प्रतिशत होम डिलेवरी प्रारंभ कर दी है। जल्दी ही और भी रसोई गैस डीलर होम डिलेवरी शुरू करने जा रहे हैं तथा आने वाले कुछ दिनों में लगभग सभी रसोई गैस डीलरों द्वारा शत-प्रतिशत होम डिलेवरी शुरू कर दी जाएगी।

जिला प्रशासन के एलपीजी नोडल अधिकारी सयुंक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र अहाके ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों और रसोई गैस डीलरों के साथ लगातार संवाद से जिले में एलपीजी की आपूर्ति बेहतर हुई है। जिले को पर्याप्त मात्रा में एलपीजी मिल रही है। ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों के भंडारण स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में एलपीजी का स्टॉक उपलब्ध है। एलपीजी नोडल अधिकारी के मुताबिक जिले में वर्तमान में आठ रसोई गैस डीलरों ने सिलेंडर की शत-प्रतिशत होम डिलेवरी शुरू कर दी है।
इन डीलरों ने शुरू की
जिन डीलरों ने होम डिलेवरी शुरू की है उनमें इंडियन ऑयल की विजय नगर स्थित स्वधीनता सेनानी गैस सेवा, मदनमहल स्थित कर्नल गैस सेवा एवं ग्वारीघाट स्थित नील गैस एजेंसी, भारत पेट्रोलियम की एकता चौक विजय नगर स्थित दुबे गैस एजेंसी एवं राँझी स्थित मिश्रा गैस एजेंसी तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की गोहलपुर स्थित विश्वनाथ गैस एजेंसी, गौरीघाट रोड स्थित जैसवाल केयर एवं बरेला स्थित शरद गैस एजेंसी शामिल हैं। होम डिलेवरी शुरू हो जाने से इन गैस एजेंसियों के सामने रिफिल के लिये लाइन लगना खत्म हो गई है।

Next Post

ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Thu Apr 2 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम मेढ़ी में तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस से मिली जानकारी के […]

You May Like

मनोरंजन