गुरु पूर्णिमा: कहीं गुरु का वंदन, तो कहीं प्रभु का पूजन

शाजापुर।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर में कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. शहर के प्राचीन और रमणीय स्थल भैरव टेकरी पर हजारों भक्तों ने श्रद्घा के साथ भैरव बाबा के चरणों में माथा टेका, तो वहीं लालघाटी स्थित बापू की कुटिया पर पंच कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहूति हुई. इसके साथ ही शिक्षण संस्थाओं में भी गुरुओं का पूजन कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया.

गुरुवार को आषाढ़ी पूर्णिमा पर घर-घर में भैरव महाराज की पूजा हुई. साथ ही कई स्थानों पर गुरु का पूजन भी किया गया. इसके लिए विभिन्न मंदिरों में बुधवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी. भंसाली मोहल्ला स्थित भैरव मंदिर पर पूर्णिमा पर विशेष पूजा-अर्चना की गई. यहां सुबह भैरव महाराज का विशेष श्रृंगार कर पूजा की गई. उसके बाद हवन हुआ. वहीं शाम को महाआरती की गई. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया. वहीं भैरव टेकरी पर भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा. यहां वर्ष में एक बार ही श्रद्घालु हजारों की तादात में पहुंचते हैं. बता दें सुबह करीब 6 बजे से ही भैरव डूंगरी के पुजारी द्व़ारा बाबा भैरव नाथ का अभिषेक कर श्रृंगार व पूजन किया. इसके बाद से ही वहां लोगों का आना शुरू हो गया और यह सिलसिला शाम तक जारी रहा, तो शाम को भी नगर कोतवाल के दरबार में भारी भीड़ जमा थी. शाम को भैरव डूंगरी पर बाबा भैरव नाथ की महाआरती कर पूजन किया.

Next Post

एमएच कोआर्डिनेटर की सेवा समाप्त, काउंसलर पर कार्यवही के निर्देश

Thu Jul 10 , 2025
रीवा।रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने और शासन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमो की मैदानी हकीकत जानने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक सलोनी सिडाना रीवा पहुंची और संजय गांधी अस्पताल सहित जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया. कई जगह कमिया मिलने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई. एमएच कोआर्डिनेटर अनुपमा […]

You May Like