
रीवा।रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने और शासन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमो की मैदानी हकीकत जानने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक सलोनी सिडाना रीवा पहुंची और संजय गांधी अस्पताल सहित जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया. कई जगह कमिया मिलने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई. एमएच कोआर्डिनेटर अनुपमा तिवारी की सेवा समाप्त करने और काउंसलर अंजना सिंह पर कार्यवाही करने के आदेश दिये.
मिशन संचालक और उनकी टीम के द्वारा सबसे पहले जिला अस्पताल और शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं का भ्रमण किया. जिला अस्पताल में डॉ प्रतिभा मिश्रा सिविल सर्जन के साथ मैटिनिटी बिंग, प्रसव कक्ष, एसएनसीयू, पीकू, और ब्लड बैंक इकाई, बर्थ वेटिंग रूम, हाइरिस्क प्रेग्नेंसी, आदि का भ्रमण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए. कई जगह कमिया मिलने पर फटकार लगाई और कहा कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मिलकर जिला अस्पताल से समन्वयक स्थापित कर समस्त प्रकार के राष्ट्रीय कार्यकमों को मानक अनुरूप संचालन करे. वही शहरी स्वास्थ्य के अंतर्गत वोडाबाग यूपीएचसी का भ्रमण किया और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया. मिशन संचालक संजय गांधी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया. स्वास्थ्य सुविधाओ को बेहतर बनाने के साथ चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर विलम्ब नही होना चाहिये. इस दौरान डीन डा0 सुनील अग्रवाल एवं अधीक्षक डा0 राहुल मिश्रा मौजूद रहे.