डिजिटल ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

देवास। डिजिटल ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का देवास पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर को आनंद विहार कॉलोनी निवासी चेतन सिंह सोलंकी ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से यूएस डॉलर की डिजिटल ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर फरियादी से निवेश कराया और बाद में संपर्क तोड़ लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए औद्योगिक थाना पुलिस एवं साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उज्जैन निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ठगी की गई पूरी रकम बरामद कर ली है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से तीन के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन साइबर अभियान के तहत देवास पुलिस अब तक 538 पीड़ितों को करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपये वापस दिला चुकी है, जबकि सैकड़ों साइबर ठगी के प्रयासों को समय रहते विफल किया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन निवेश या डिजिटल ट्रेडिंग से पहले पूरी जानकारी और सतर्कता बरतें।

Next Post

असम सरकार की बंगलादेश के घटनाक्रम पर नजर : असम मुख्यमंत्री

Mon Dec 22 , 2025
गुवाहाटी, 22 दिसंबर (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि सरकार बंगलादेश के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रही है। उन्होंने सभी से पड़ोसी देश में हो रही हिंसा और घटनाक्रम को लेकर सावधान रहने का आग्रह किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, […]

You May Like