सिथौली-ग्वालियर-बिरलानगर खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली हुई कमीशन

ग्वालियर। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता सतेंद्र कुमार एवं झाँसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में एवं मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (प्रोजेक्ट – 11) भोलेन्द्र सिंह एवं समस्त मुख्यालय की टीम के सहयोग से उत्तर मध्य रेलवे के यात्रियों को अधिक सुरक्षित व समयबद्ध रेल संचालन का लाभ मिलेगा। रेल संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सिथौली-ग्वालियर-बिरलानगर खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली का सफलतापूर्वक कमीशन किया गया है। ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने से अब ट्रेनें एक-दूसरे के पीछे कम दूरी पर भी सुरक्षित रूप से चलाई जा सकेंगी, जिससे खंड की लाइन क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों की समयबद्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही इस तकनीक से ट्रेन संचालन के दौरान मानवीय त्रुटियों की संभावना कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और अधिक सुनिश्चित हो सकेगी।

इस परियोजना के अंतर्गत कुल तीन ब्लॉक सेक्शन एक ही दिन में चालू किए गए। तीन प्रमुख स्टेशनों (सिथौली, ग्वालियर एवं बिरलानगर) पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली को उन्नत किया गया जिससे सिग्नल संचालन और अधिक सटीक एवं तेज हो गया है। जिससे लोको पायलट को दूर से ही स्पष्ट संकेत मिलते हैं और ट्रेन की गति व नियंत्रण में सुधार होता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक झाँसी मंडल के दिल्ली चेन्नई मेन लाइन रूट पर कुल 14 ब्लॉक सेक्शन ट्रैक डिटेक्शन उपकरण लगाए गए हैं, जो ट्रेन की स्थिति का सटीक पता लगाते हैं और सिग्नलिंग को और अधिक भरोसेमंद बनाते हैं।प्रोजेक्ट यूनिट झाँसी द्वारा की गई इस कमीशनिंग से देलवाड़ा से मुरैना तक 218 किमी का खंड पूर्ण रूप से ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली में परिवर्तित हो चुका है। मुरैना, सिकरोदा हितमपुर सेक्शन फरवरी 2026 में तथा दैलवाड़ा ललितपुर जीरोन सेक्शन (ललितपुर यार्ड रीमॉडलिंग सहित) मार्च 2026 में पूर्ण करने की योजना है।

Next Post

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने किया स्व. हाकिम सिंह की पुस्तक बोध कर्तव्यबोध में चिंतन की दशा का विमोचन

Wed Jan 21 , 2026
ग्वालियर। श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज द्वारा आज ग्वालियर में कैलाशवासी हाकिम सिंह तोमर द्वारा रचित पुस्तक “बोध : कर्तव्यबोध में चिंतन की दिशा” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने समस्त परिवार सहित उपस्थित संत-महात्माओं का […]

You May Like