प्रेमी युगल ने शादी कर SP से मांगी सुरक्षा, बोले हम दोनों वयस्क जीवन साथी चुनने का अधिकार 

गुना। जिले के कुम्भराज और सागर निवासी एक प्रेमी युगल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर और सुरक्षा की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। युवक-युवती ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं और परस्पर एक-दूसरे को लंबे समय से पसंद करते हैं। अब उन्होंने विवाह करने का फैसला लिया है, लेकिन उनके इस निर्णय को लेकर परिवार और समाज के कुछ प्रभावशाली लोग, जिनमें एक बड़ा राजनीतिक चेहरा भी शामिल है, दबाव बना रहे हैं। जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। अपने अधिवक्ता मोहर सिंह लोधी एवं अधिवक्ता संदेश अग्रवाल के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लिखित आवेदन देते हुए एसपी अंकित सोनी से दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

युवती ने स्पष्ट कहा कि वह पूरी तरह से बालिग है और अपनी इच्छा एवं भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के तहत अपने प्रेमी युवक के साथ विवाह करना चाहती है तथा उन्हीं के साथ रहना चाहती है। उन्होंने शुकवार को मंदिर में विवाह भी कर लिया है लेकिन उसे आशंका है कि सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण दोनों को मानसिक, सामाजिक और संभवत: शारीरिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा सकती है। प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक से अपील की कि उन्हें आवश्यकतानुसार पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपने जीवन का निर्णय ले सकें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो हालात बिगड़ सकते हैं और कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विरोधी पक्षों की होगी। एसपी कार्यालय में आवेदन देने के दौरान युवती काफी भावुक नजर आई, वहीं युवक शुभम ने भी कहा कि वे दोनों व्यस्क हैं और कानूनी रूप से विवाह करने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र हैं। फिलहाल, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच व आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला अब प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद चर्चा में बना हुआ है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जून को ग्वालियर, भिंड आयेंगे

Fri Jun 27 , 2025
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जून को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जून को प्रात: 11.35 बजे विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर आएंगे। मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.40 बजे ग्वालियर से निवाड़ी जिले के लिये […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।