
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जून को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जून को प्रात: 11.35 बजे विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर आएंगे। मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.40 बजे ग्वालियर से निवाड़ी जिले के लिये प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5.30 बजे दंदरौआ धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात शाम 6 बजे वापस ग्वालियर पधारेंगे। कुछ देर रुकने के पश्चात विमान द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
