भोपाल रेलवे स्टेशन पर ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ शुभारंभ

भोपाल, 5 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर आज ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का शुभारंभ हुआ। इससे रेल यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और किफायती ठहराव की सुविधा मिलेगी।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ शुभारंभ सांसद आलोक शर्मा के द्वारा किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह सुविधा भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग 70,000 यात्रियों की विश्राम की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। पॉड स्टाइल होटल यात्रियों को कम खर्च में उच्चस्तरीय आराम, सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस अत्याधुनिक होटल का संचालन भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस सुविधा के तहत यात्रियों को एक छोटे केबिन (पॉड) के रूप में निजी स्थान दिया जाता है। हर पॉड में सोने, सामान रखने, चार्जिंग, मनोरंजन (टीवी), वाई-फाई, मेकअप मिरर, और एसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उपयोगी है, जो कुछ घंटों के लिए रुकना चाहते हैं या ट्रेन बदलने के इंतजार में हैं। उन्होंने बताया कि पॉड्स की कुल संख्या 78 है। इसमें 20 फैमिली पॉड्स, 40 मल्टी बेड पॉड (पुरूष) और 18 मल्टी बेड पॉड (महिला) हैं।

 

 

 

Next Post

भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, वीडियो में परिवार को ठहराया जिम्मेदार

Sat Apr 5 , 2025
भोपाल: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में अभिषेक बचले नामक एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपने पिता से माफी मांगते हुए कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। वीडियो में अभिषेक […]

You May Like