भोपाल: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में अभिषेक बचले नामक एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपने पिता से माफी मांगते हुए कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। वीडियो में अभिषेक ने अपनी पत्नी काजल, भाई, बहन और माता-पिता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने कहा कि इन सबने मिलकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया, जिसके कारण उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ रहा है।
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आत्महत्या करने से पहले अभिषेक ने एक वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड किया था। पुलिस अब इस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Next Post
किसानों को कर्ज की राशि जमा करने के लिए मिले 31 मई तक का समय
Sat Apr 5 , 2025
भोपाल:मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर कहा कि सरकार की 0% ब्याज ऋण योजना को किसानों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च होने और किसानों को फसल का भुगतान देरी […]

You May Like
-
4 months ago
बदमाशों ने की बमबाजी , युवक घायल